Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

अब JEE, NEET और CUET में परीक्षा केंद्र तय होगा आधार कार्ड के पते से, जानें स्टूडेंट्स पर क्या पड़ेगा असर

Education News: अब परीक्षा केंद्र चुनना आपके हाथ में नहीं होगा! जेईई, नीट और सीयूटी जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में केंद्र आपके आधार कार्ड में दर्ज पते के अनुसार मिलेगा।
News Desk
News Desk News Desk
07 Oct 2025
03:15 AM
1 min read
अब JEE, NEET और CUET में परीक्षा केंद्र तय होगा आधार कार्ड के पते से, जानें स्टूडेंट्स पर क्या पड़ेगा असर
हाइलाइट्स
Education News: अब परीक्षा केंद्र चुनना आपके हाथ में नहीं होगा
जेईई, नीट और सीयूटी जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में केंद्र आपके आधार कार्ड में दर्ज पते के अनुसार मिलेगा।


>नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन, नीट यूजी और CUET यूजी जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं के लिए नया नियम लागू कर दिया है। अब छात्र अपनी पसंद से परीक्षा केंद्र नहीं चुन पाएंगे। परीक्षा केंद्र केवल आधार कार्ड में लिखे पते के आधार पर आवंटित किया जाएगा। एनटीए का कहना है कि इससे परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुव्यवस्था बनी रहेगी।


>आवेदन से पहले आधार कार्ड अपडेट करें


>एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों को चेतावनी दी है कि आवेदन शुरू होने से पहले आधार कार्ड में पता और अन्य विवरण सही कर लें। आवेदन करने के बाद आधार में बदलाव का विकल्प नहीं होगा। इसलिए जिन छात्रों का पता या अन्य जानकारी गलत है, उन्हें समय रहते इसे अपडेट करना आवश्यक है।


>परीक्षा कब से शुरू होगी?


>शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया जल्द शुरू हो रही है। सबसे पहले JEE Main-2026 से इसकी शुरुआत होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आधार और 10वीं कक्षा के सर्टिफिकेट की जानकारी चेक कर लें।


>आधार और 10वीं सर्टिफिकेट की जानकारी समान होनी चाहिए


>यह ध्यान रखना जरूरी है कि आधार कार्ड और 10वीं सर्टिफिकेट में नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण एक समान हों। यदि इनमें अंतर पाया गया तो आवेदन पत्र रद्द हो जाएगा और परीक्षा केंद्र भी आधार में दर्ज पते के अनुसार ही मिलेगा।


>आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए जरूरी जानकारी


>दिव्यांग, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों को अपने सर्टिफिकेट तैयार रखने की सलाह दी गई है। इन सर्टिफिकेट में दी गई जानकारी आधार और 10वीं कक्षा के सर्टिफिकेट से मेल खानी चाहिए। आवेदन पत्र भरने के बाद इन दस्तावेजों में कोई बदलाव संभव नहीं होगा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News