Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का पर्व आज (29 अक्टूबर) पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। दिनभर निर्जल उपवास के बाद शाम होने पर महिलाएं 16 श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक करवा चौथ के दिन भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि विधिपूर्वक व्रत और पूजन करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
चांद के दर्शन के बाद खुलेगा व्रत
सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दौरान व्रती महिलाएं अन्न और जल ग्रहण नहीं करती हैं। रात में चंद्र दर्शन करने और पूजन करने के लिए पति के हाथों से जल ग्रहण व्रत का पारण किया जाता है। करवा चौथ पर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में कुछ अंतर हो सकता है। प्रमुख शहरों के लिए चांद निकलने का संभावित समय दिया गया है।
लखनऊ: रात 8:00 बजे
मेरठ: रात 8:07 बजे
कानपुर: रात 8:03 बजे
प्रयागराज: रात 8:00 बजे
वाराणसी: रात 7:56 बजे
गोरखपुर: रात 7:51 बजे
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें