Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, नशा देकर की पति की हत्या, शव नहर में फेंका

Meerut News: मेरठ एक बार फिर खौफनाक पति-हत्या कांड से दहल गया मुस्कान साहिल केस की यादें ताज़ा हो गईं।
News Desk
News Desk News Desk
08 Nov 2025
03:58 PM
1 min read
मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, नशा देकर की पति की हत्या, शव नहर में फेंका
हाइलाइट्स
Meerut News: मेरठ एक बार फिर खौफनाक पति-हत्या कांड से दहल गया मुस्कान साहिल केस की यादें ताज़ा हो गईं।


>उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक और सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। हाल ही में चर्चित मुस्कान रस्तोगी–साहिल केस की तर्ज पर इस बार काजल नाम की महिला ने अपने प्रेमी आकाश के साथ मिलकर पति अनिल की हत्या कर दी। आरोप है कि पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पहले पति को भोजन में नशीली दवा मिलाकर बेहोश किया, फिर रात के अंधेरे में गंग नहर के किनारे ले जाकर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। अनिल बीते दो हफ्तों से संदिग्ध हालात में लापता था। पुलिस ने जब कॉल डिटेल्स व संदिग्ध गतिविधियों की जांच शुरू की तो इस हैवानियत की परतें खुलनी शुरू हुईं।


>हत्या का प्लान:


    >
  • 25 अक्टूबर की रात काजल ने मुस्कुराते हुए पति को खाना दिया

  • खाने में नशीली गोलियां मिलाई गईं

  • अनिल बेहोश होते ही आकाश और उसका साथी बादल घर पहुँचे

  • बेहोश अनिल को बांधकर बाइक पर ले जाया गया

  • गंग नहर के पास ले जाकर दुपट्टे से गला घोंटा

  • शव को नहर में फेंक दिया


>कुछ ही समय पहले मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल संग मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या की थी और शव को ड्रम में दफनाया था। वह केस अभी भी चर्चा में है।


>एसपी देहात अभिजीत सिंह ने बताया कि पूछताछ में काजल और आकाश ने अपराध कबूल कर लिया है। और तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है इसके साथ ही गंग नहर में शव की तलाश जारी है एवं आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है पुलिस के अनुसार यह सोची-समझी और योजनाबद्ध हत्या थी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News