Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

मध्यप्रदेश के श्योपुर में बच्चों को थाली की जगह कागज पर भोजन, वीडियो हुई वायरल

Madhya Pradesh News: श्योपुर के सरकारी स्कूल से निकली यह तस्वीर केवल लापरवाही की नहीं, बल्कि बच्चों की गरिमा के साथ हुए खिलवाड़ की कहानी बयां करती है। मिड-डे मील योजना की हकीकत तब सामने आई जब मासूमों को थाली की जगह कागज पर भोजन परोसा गया।
News Desk
News Desk News Desk
08 Nov 2025
03:48 PM
1 min read
मध्यप्रदेश के श्योपुर में बच्चों को थाली की जगह कागज पर भोजन, वीडियो हुई वायरल
हाइलाइट्स
Madhya Pradesh News: श्योपुर के सरकारी स्कूल से निकली यह तस्वीर केवल लापरवाही की नहीं, बल्कि बच्चों की गरिमा के साथ हुए खिलवाड़ की कहानी बयां करती है। मिड-डे मील योजना की हकीकत तब सामने आई जब मासूमों को थाली की जगह कागज पर भोजन परोसा गया।

>मध्यप्रदेश के श्योपुर ज़िले से सरकारी स्कूल व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करने वाली बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। विजयपुर ब्लॉक के हुल्लपुर प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील बच्चों को प्लेटों के बजाय कागज के टुकड़ों पर परोसा गया। जमीन पर बैठकर बच्चे कागज से खाना खाते दिखाई दिए, जिसने प्रशासन को झकझोर दिया। यह घटना 4 नवंबर की है, जिसके वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल सख्त कार्रवाई की।

>घटना सामने आते ही जिला शिक्षा अधिकारी एम.एल. गर्ग ने विद्यालय प्रभारी भोगीराम धाकड़ को निलंबित कर दिया। साथ ही मिड डे मील तैयार और वितरित करने वाले स्व सहायता समूह का अनुबंध रद्द कर दिया गया है। बीआरसीसी और जनशिक्षक को भी नोटिस जारी किया गया है। 

>जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा बच्चों को इस तरह भोजन परोसना अमानवीय है, नियमों का खुला उल्लंघन है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि स्कूल में थालियां उपलब्ध थीं या नहीं? यदि थीं, तो उनका उपयोग क्यों नहीं किया गया? इसके साथ ही ये  लापरवाही कब से हो रही थी?

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News