Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

MP के सागर में बड़ा हादसा, पुलिस वैन और कंटेनर में भीषण टक्कर, 4 जवानों की मौत

Madhya Pradesh News: सागर NH-44 पर कंटेनर और पुलिस BDDS वाहन की टक्कर में चार पुलिसकर्मियों की मौत, एक घायल। बालाघाट से लौट रही टीम के साथ बड़ा हादसा।
News Desk
News Desk News Desk
10 Dec 2025
11:01 AM
1 min read
MP के सागर में बड़ा हादसा, पुलिस वैन और कंटेनर में भीषण टक्कर, 4 जवानों की मौत
हाइलाइट्स
Madhya Pradesh News: सागर NH-44 पर कंटेनर और पुलिस BDDS वाहन की टक्कर में चार पुलिसकर्मियों की मौत, एक घायल। बालाघाट से लौट रही टीम के साथ बड़ा हादसा।


>मध्य प्रदेश के सागर जिले में बुधवार सुबह नेशनल हाईवे-44 पर बांदरी के पास पुलिस वैन और कंटेनर की आमने-सामने की भिड़ंत में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी जवान बालाघाट से नक्सल विरोधी अभियान की ड्यूटी पूरी कर लौट रहे थे।


>हादसा उस समय हुआ जब मुरैना जिले का बम निरोधक दस्ता अपना वाहन लेकर NH-44 से गुजर रहा था। झिंझनी घाटी के पास सामने से आ रहे कंटेनर ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और जवान अंदर फंस गए। राहत दल ने जेसीबी की मदद से वाहन की बॉडी काटकर शवों को बाहर निकाला।


>मृतकों की पहचान प्रधुमन दीक्षित, अमन कौरव, चालक परमलाल तोमर सभी मुरैना निवासी और डॉग मास्टर विनोद शर्मा भिंड निवासी के रूप में हुई है। गंभीर घायल आरक्षक राजीव चौहान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में डॉग स्क्वॉड का डॉग सुरक्षित है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News