Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

मथुरा कोर्ट ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ परिवाद दर्ज करने की दी मंजूरी

Mathura News: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के आरोपों को लेकर मथुरा अदालत ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ परिवाद दर्ज करने की अनुमति दी। 1 जनवरी 2026 को होगा बयान दर्ज।
News Desk
News Desk News Desk
10 Dec 2025
11:09 AM
1 min read
मथुरा कोर्ट ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ परिवाद दर्ज करने की दी मंजूरी
हाइलाइट्स
Mathura News: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के आरोपों को लेकर मथुरा अदालत ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ परिवाद दर्ज करने की अनुमति दी। 1 जनवरी 2026 को होगा बयान दर्ज।


>कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है। मथुरा की एक अदालत ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के आरोपों से जुड़े मामले में परिवाद दाखिल करने की अनुमति दे दी है। यह आदेश हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर द्वारा दायर याचिका पर जारी किया गया।


>याचिकाकर्ता मीरा राठौर ने सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि अनिरुद्धाचार्य ने प्रवचन के दौरान महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया और अश्लील इशारे किए। साथ ही, उन पर 14 वर्ष की लड़कियों की शादी की वकालत कर बाल विवाह को बढ़ावा देने का भी आरोप है। अदालत ने सुनवाई के बाद याचिका स्वीकार कर ली और परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया।


>इस मामले में शिकायतकर्ता का बयान 1 जनवरी 2026 को दर्ज किया जाएगा। मीरा राठौर आज दोपहर 12 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, मथुरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देंगी। सूत्रों के अनुसार, अनिरुद्धाचार्य की ओर से कहा गया है कि मामले में उनके वकील ही पक्ष रखेंगे। संपर्क सूत्रों ने बताया कि वे अभी इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News