Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सेप्टिक टैंक की सफाई को उतरे चाचा भतीजे का जीवन निगला जहरीली गैस ने

Prayagraj News: प्रयागराज के सैदाबाद इलाके में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस ने चाचा-भतीजे की ज़िंदगी छीन ली, बिना सुरक्षा साधनों के की गई यह सफाई बन गई मौत का तांडव।
News Desk
News Desk News Desk
07 Sep 2025
04:59 AM
1 min read
सेप्टिक टैंक की सफाई को उतरे चाचा भतीजे का जीवन निगला जहरीली गैस ने
हाइलाइट्स
Prayagraj News: प्रयागराज के सैदाबाद इलाके में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस ने चाचा-भतीजे की ज़िंदगी छीन ली, बिना सुरक्षा साधनों के की गई यह सफाई बन गई मौत का तांडव।

प्रयागराज के सैदाबाद इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे मोहल्ले में कोहराम मचा दिया। धर्मराज यादव (48 वर्ष) और उनके 16 वर्षीय भतीजे विनय यादव अपने ही घर के सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे थे। इसी दौरान जहरीली गैस के चपेट में आने से दोनों बेहोश हो गए और उनके प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

तीसरे साथी सुनील चौहान (19 वर्ष) ने घटना की जानकारी तुरंत परिजनों को दी। दोनों पीड़ितों को सैदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया।

लेकिन दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान धर्मराज और विनय की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News