Sunday, 25 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP Weather: यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 28 अक्तूबर से इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवात विकसित हो रहा है। जिसका असर उत्तर प्रदेश के मौसम में भी नजर आएगा।
Bureau
Bureau News Desk
25 Oct 2026
01:12 PM
1 min read
UP Weather: यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 28 अक्तूबर से इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
यूपी में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश का नया दौर
29 को भारी बारिश की संभावना
60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने के आसार

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवात विकसित हो रहा है। जिसका असर उत्तर प्रदेश के मौसम में भी नजर आएगा। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से यूपी में 28 से 30 अक्टूबर के बीच मौसम बदल जाएगा और फिर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात के तट से टकराने के बाद 29 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्यांचल के कई जनपदों में भारी बारिश हो सकती है।

बारिश के साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। मौसम में बदलाव का तापमान पर भी असर पड़ेगा। तेज हवाएं और बारिश होने के चलते तीन दिनों के भीतर 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 अक्टूबर को मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, रायबरेली, सुल्तानपुर और अमेठी में भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्यांचल के अन्य जनपदों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। मौसम में बदलाव के बाद तापमान में गिरावट होने से ठंडक का एहसास होगा। वहीं, भारी बारिश और तेज हवाएं चलने से जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 25 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहन अवदाब में बदल सकता है।

इसके बाद गहन अवदाब चक्रवाती तूफान का रूप लेकर उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर आगे बढ़ेगा। जिसके बाद मौसम में बदलाव होगा। 28 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश में आसमान में घने बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। बारिश और तेज हवाएं भी चलेगीं। इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते शनिवार को आगरा और मथुरा में छिटपुट बूंदाबांदी हुई।  

Explore Related Topics

Bay of Bengal Cyclone Uttar Pradesh Weather UP Weather Alert

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News