Thursday, 29 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: बरियावन बाजार में 450 किलो अवैध पटाखे बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

Ambedkar Nagar News: दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने बरियावन बाजार से करीब 450 किलोग्राम अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
Bureau
Bureau News Desk
29 Oct 2026
02:29 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: बरियावन बाजार में 450 किलो अवैध पटाखे बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
अम्बेडकरनगर में दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बरियावन बाजार की किराये की दुकान से 450 किलो अवैध पटाखे
विस्फोटक सामग्री बरामद, एक युवक गिरफ्तार
बिना लाइसेंस किराये की दुकान में किया जा रहा था भंडारण और बिक्री

Ambedkar Nagar News: दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने बरियावन बाजार से करीब 450 किलोग्राम अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद सामग्री 17 बोरियों और कार्टूनों में रखी हुई थी।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी देवेश चतुर्वेदी और क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार के पर्यवेक्षण में अकबरपुर कोतवाली पुलिस बरियावन बाजार चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाजार स्थित ठाकुर डिम्पल सिंह की मार्केट में किराये की दुकान पर बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का भंडारण कर बिक्री की जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सूरज पुत्र उमेश चन्द्र, निवासी बरियावन बाजार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुकान से विभिन्न प्रकार के करीब 450 किलोग्राम पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की। इस मामले में अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 617/2026 के तहत विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 5/9बी में अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रकान्त सिंह, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल सचिन सिंह और कांस्टेबल प्रेम कुमार यादव शामिल रहे। दीपावली से पहले इतनी बड़ी मात्रा में अवैध पटाखों की बरामदगी के बाद बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ाने की जरूरत एक बार फिर सामने आई है।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Akbarpur Police Illegal Firecrackers Seized

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News