Wednesday, 04 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: बिजनौर में DM और वकीलों के बीच विवाद, कलेक्ट्रेट में हंगामा और तोड़फोड़

UP News: डीएम कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे अधिवक्ता ने DM पर अभद्रता करने का आरोप लगाया ।
Bureau
Bureau News Desk
04 Nov 2026
04:28 PM
1 min read
UP News: बिजनौर में DM और वकीलों के बीच विवाद, कलेक्ट्रेट में हंगामा और तोड़फोड़
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
डीएम और वकीलों के बीच विवाद से कलेक्ट्रेट में हंगामा
अभद्रता के आरोप पर भड़के अधिवक्ता
डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे वकील
डीएम के तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता

UP News: कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिलाधिकारी और वकिलो के बीच विवाद के बाद माहौल गरम हो गया है। जानकारी के मुताबिक डीएम कार्यालय में एक अधिवक्ता प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे और उन्होने DM पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी मिलते ही जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकील इकट्ठा हो गए और डीएम कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए और देखते ही देखते कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा शुरू हो गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक अधिवक्ता किसी मामले को लेकर प्रार्थना पत्र देने डीएम कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि वहां जिलाधिकारी ने उनके साथ अभद्र तरिके से बात की। अधिवक्ता ने इसकी जानकारी बाकि वकीलों को दी। जिसके बाद जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों में नाराजगी फैल गई इसके बाद सभी वकील डीएम कार्यालय के बाहर पहुंचकर धरने पर बैठ गए और हंगामा शुरु कर दीया।

इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और वकीलों के बीच धक्का-मुक्की कि नौबत भी आ गई । इसी बीच गुस्साए वकीलों ने डीएम कार्यालय के गेट का शीशा भी तोड़ दिया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे। वकीलों ने साफ कहा कि जब तक जिलाधिकारी का तबादला नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

वकीलों के प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने भी उन सभी का समर्थन किया। इससे कलेक्ट्रेट परिसर में भीड़ बढ़ गई और माहौल तनावपूर्ण और चिंताजनक हो गया। हंगामे और तोड़फोड़ की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक खुद पुलिस बल के साथ मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में किसी तरह की बड़ी  घटना को रोकने के लिए डीएम कार्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। वहीं, वकील अपनी मांग पर अड़े रहे और धरना जारी रखा। घटना के बाद कलेक्ट्रेट में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Explore Related Topics

Collectorate Protest DM Office Ruckus Lawyers Association Protest

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News