Friday, 30 October 2026 | Lucknow | 29°C

भाजपा कार्यसमिति की बैठक: यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, लखनऊ पहुंचे अमित शाह

UP Politics: गृहमंत्री अमित शाह चुनावी रणनीति को धार देने के लिए राजधानी लखनऊ पहुंचे। श्री शाह के राजधानी दौरे की शुरुआत यूपी भाजपा की नवनिर्वाचित कार्यसमिति की बैठक से हुई।
Bureau
Bureau News Desk
30 Oct 2026
12:55 PM
1 min read
भाजपा कार्यसमिति की बैठक: यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, लखनऊ पहुंचे अमित शाह
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
अमित शाह के लखनऊ पहुंचते ही BJP में चुनावी हलचल तेज
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुरू की रणनीतिक तैयारी
कार्यसमिति की बैठक में 3000 से अधिक पदाधिकारी जुटे
बूथ मजबूत करने और हर वर्ग तक पहुंचने का पंकज चौधरी ने दिया मंत्र

UP Politics: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी भले ही समय है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां अभी से तेज कर दी हैं। गृहमंत्री अमित शाह चुनावी रणनीति को धार देने के लिए राजधानी लखनऊ पहुंचे। श्री शाह के राजधानी दौरे की शुरुआत यूपी भाजपा की नवनिर्वाचित कार्यसमिति की बैठक से हुई। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया है। गृहमंत्री अमित शाह के लखनऊ आगमन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट पहुंचे और उनका स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली कार्यसमिति की बैठक में सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों सहित करीब तीन हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के साथ ही भाजपा अपने आगामी चुनावी कार्यक्रमों की शुरुआत कर रही है। स्वागत भाषण में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार योजनाएं बनाती है, लेकिन उन्हें धरातल तक पहुंचाने का कार्य बूथ स्तर के कार्यकर्ता करते हैं। बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता ही हैं। उन्होंने आगे कहा कि यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना होगा।

साथ ही समाज के हर वर्ग तक पहुंचना होगा। किसी भी वर्ग को पीछे नहीं छोड़ना है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान अपराध और भ्रष्टाचार से जुड़ी थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी की तस्वीर बदल चुकी है। वहीं धर्मपाल सिंह ने बैठक को ऐतिहासिक, अनुशासित और प्रभावशाली बनाने के लिए बेहतर पूर्व तैयारी, माइक्रो मैनेजमेंट और टीमवर्क पर जोर दिया। बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्या, विनोद तावड़े, स्मृति ईरानी, जितिन प्रसाद व अन्य नेता, मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे।

Explore Related Topics

Amit Shah Lucknow Visit UP Assembly Election Uttar Pradesh Politics

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News