Friday, 30 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: CM योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा और शिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर जताया शोक

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के वरिष्ठ नेता आरके सिन्हा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता के निधन पर भी शोक संवेदना प्रकट की।
Bureau
Bureau News Desk
30 Oct 2026
04:48 PM
1 min read
UP News: CM योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा और शिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर जताया शोक
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
आरके सिन्हा के निधन पर सीएम योगी ने जताया गहरा दुख
भाजपा के वरिष्ठ नेता के निधन को बताया अपूरणीय क्षति
शिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर भी मुख्यमंत्री ने जताया शोक
समाजसेवा और संगठन के प्रति आरके सिन्हा का योगदान अविस्मरणीय: सीएम

UP News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता के निधन पर भी शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आरके सिन्हा का समाजसेवा और संगठन के प्रति योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विदित हो कि भाजपा और जनसंघ के शुरुआती दौर के संस्थापक सदस्यों में शामिल आरके सिन्हा का शुक्रवार को 75 वर्ष की आयु में नोएडा स्थित आवास पर निधन हो गया। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के करीबी माने जाते थे। उन्होंने 2014 से 2020 तक बिहार से राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्य किया था।

विदित हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता के निधन पर भी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री ने दोनों परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Explore Related Topics

Yogi Adityanath News RK Sinha Death News RK Sinha Passes Away

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News