Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

हरदोई में बेटी ने पेट्रोल पंपकर्मी पर तानी रिवॉल्वर

News Desk
News Desk News Desk
16 Jun 2025
12:53 AM
1 min read
हरदोई में बेटी ने पेट्रोल पंपकर्मी पर तानी रिवॉल्वर


>उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया। पेट्रोल पंप पर हुई मामूली कहासुनी ने तब गंभीर मोड़ ले लिया जब एक युवती ने पिता की बेइज्जती का बदला लेने के लिए कर्मचारी पर रिवॉल्वर तान दी। युवती ने धमकी दी - “इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले भी पहचान नहीं पाएंगे।”


>यह मामला बिलग्राम थाना क्षेत्र के सांडी रोड स्थित HP पेट्रोल पंप का है। पूरी घटना पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोमवार को वायरल हो गया है।


>रविवार शाम करीब 7:16 बजे, एक Bleno कार सीएनजी भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर रुकी। कार में 60 वर्षीय एहसान खान, उनकी पत्नी हुसनबानो और बेटी अरीबा सवार थे। पंपकर्मी रजनीश कुमार ने सुरक्षा के लिहाज से सभी को कार से उतरने का अनुरोध किया।


>एहसान खान और उनकी पत्नी उतर गए, लेकिन बेटी अरीबा कार में ही बैठी रही। जब रजनीश ने अरीबा को भी उतरने के लिए कहा, तो एहसान ने मना कर दिया। इसी बात पर रजनीश और एहसान के बीच बहस होने लगी।


>बात इतनी बढ़ गई कि पंपकर्मी ने एहसान को खुद से दूर करने के लिए हल्का धक्का दे दिया। यह देखकर अरीबा का पारा चढ़ गया। वह फौरन गाड़ी से उतरी और अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर आ गई।


>घटना के समय वहां मौजूद अन्य कर्मचारी और राहगीरों ने बीच-बचाव कर अरीबा को शांत किया और रिवॉल्वर नीचे करवाई। इसके बाद एहसान खान अपने परिवार के साथ वहां से रवाना हो गए।


>घटना के बाद पीड़ित पंपकर्मी रजनीश कुमार ने बिलग्राम कोतवाली में एहसान खान, उनकी पत्नी हुसनबानो और बेटी अरीबा के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी राकेश कुमार के मुताबिक, "तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, धमकी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।"रिवॉल्वर को पुलिस ने सीज कर लिया है और पूरे मामले की गंभीर जांच चल रही है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News