Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

एंटी करप्शन का चला डंडा, हरदोई में जेई पवन वर्मा 22 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

कराही विद्युत उपकेंद्र में ट्रैप कार्रवाई, नलकूप कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम
Bureau
Bureau News Desk
26 Apr 2026
08:32 PM
1 min read
एंटी करप्शन का चला डंडा, हरदोई में जेई पवन वर्मा 22 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हाइलाइट्स
कराही विद्युत उपकेंद्र में ट्रैप कार्रवाई, नलकूप कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम

हरदोई जिले में बिजली विभाग से जुड़ा भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है। कराही विद्युत उपकेंद्र में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) पवन वर्मा को एंटी करप्शन टीम ने 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी अधिकारी निजी नलकूप कनेक्शन के एस्टीमेट तैयार करने के नाम पर अवैध धनराशि की मांग कर रहा था।

 

मामले के अनुसार, बम्हनाखेड़ा निवासी मुस्तकीम ने आरोप लगाया कि जेई पवन वर्मा ने नलकूप कनेक्शन का एस्टीमेट तैयार करने के लिए 22 हजार रुपये की मांग की थी। लगातार दबाव से परेशान होकर उपभोक्ता ने लखनऊ स्थित एंटी करप्शन संगठन से शिकायत की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की और तय समय पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

 

 

बघौली क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार के अनुसार, जेई पवन वर्मा ने कराही विद्युत उपकेंद्र परिसर में ही रिश्वत की रकम ली। मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर टीपी सिंह के नेतृत्व में लखनऊ से पहुंची टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बघौली थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Explore Related Topics

हरदोई जेई पवन वर्मा एंटी करप्शन यूपी

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News