Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

हरदोई के चाइल्ड हॉस्पिटल में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप

News Desk
News Desk News Desk
16 Jul 2025
07:58 AM
1 min read
हरदोई के चाइल्ड हॉस्पिटल में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप


>हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जब कीर्ति कृष्णा चाइल्ड हॉस्पिटल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अस्पताल के अंदर अफरा-तफरी मच गई और मरीजों के साथ उनके परिजनों को सीढ़ी और स्टूल के सहारे छत से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी।


>यह हादसा नघेटा रोड पर स्थित अस्पताल में हुआ, जहाँ आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग लगते ही पूरे अस्पताल परिसर में घना धुआं भर गया, जिससे मरीजों का दम घुटने लगा और लोग दहशत में बाहर की ओर भागने लगे।


>स्टाफ की सतर्कता से टला बड़ा हादसा


>जैसे ही आग की सूचना मिली, अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं। स्थानीय लोगों और तीमारदारों ने भी राहत कार्य में मदद कर रहे है। अस्पताल के स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।


>आग से अस्पताल में मचा कोहराम, जांच शुरू


>दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोकने की पूरी कोशिश में लगे है, लेकिन अस्पताल के कई हिस्से जलकर खाक हो गए।प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंची हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट से जुड़ी हो सकती है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


>क्या थे अस्पताल में सुरक्षा इंतज़ाम?


>इस घटना ने अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी मापदंडों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या अस्पताल के पास पर्याप्त अग्निशमन उपकरण थे? क्या स्टाफ को इमरजेंसी में काम करने का प्रशिक्षण मिला हुआ था? इन सभी बिंदुओं पर अब जिला प्रशासन कार्रवाई करेगा।


>खबर अपडेट हो रही है 

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News