Sunday, 18 October 2026 | Lucknow | 29°C

Kanpur News: NDA की तैयारी कर रहे छात्र का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताया संदेह

Kanpur News: काकादेव इलाके में नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय छात्र विपिन पाल की रविवार सुबह मौत हो गई।
Bureau
Bureau News Desk
18 Oct 2026
05:06 PM
1 min read
Kanpur News: NDA की तैयारी कर रहे छात्र का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताया संदेह
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
NDA की तैयारी कर रहे छात्र का हॉस्टल के कमरे में मिला शव
फतेहपुर निवासी विपिन पाल के पिता ने जताई आशंका
पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
परिवार से आखिरी बार की थी बातचीत

Kanpur News: प्रदेश के कानपुर जनपद के काकादेव इलाके में नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय छात्र विपिन पाल की रविवार सुबह मौत हो गई। छात्र का शव हॉस्टल में लगे पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही हॉस्टल में कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस के साथ ही मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। छात्र की मौके के बाद परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार विपिन पाल मूल रूप से फतेहपुर जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र के सिलवान गांव का रहने वाला था। विपिन के पिता जगराम पाल पंचर की दुकान चलाते हैं। विपिन अप्रैल में एनडीए की परीक्षा की तैयारी के लिए कानपुर आया था और ग्लोबल कोचिंग से पढ़ाई कर रहा था। परिजनों का कहना है कि विपिन ने हाल ही में एनडीए की परीक्षा दी थी, लेकिन वह असफल हो गया था। परीक्षा में उसका चयन न होने से उदास रहने लगा था। हालांकि मां और बहन के समझाने पर विपिन ने फिर से परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।

परिवार को यह उम्मीद थी कि वह अगली बार जरूर सफल हो जाएगा। पिता जगराम के मुताबिक विपिन ने शनिवार को घरवालों से फोन पर बातचीत की थी। उसने रविवार को फोन करने की बात कही थी। लेकिन रविवार को पुलिस का परिजनों के पास फोन आया। पुलिस की सूचना मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन ही खिसक गयी। घटना के संबंध में काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किये हैं। वहीं पिता ने घटना को संदिग्ध बताया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वजह का पता चल सकेगा। 

Explore Related Topics

Kanpur News NDA Aspirant Death Kanpur Student Death

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News