Sunday, 18 October 2026 | Lucknow | 29°C

Surya Gochar 2026: सूर्य-शनि बना रहे दुर्लभ षडाष्टक योग, इन तीन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Surya Gochar 2026: मीन राशि में विराजमान शनि के साथ सूर्य का षडाष्टक योग भी बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सूर्य और शनि के षडाष्टक योग का कुछ राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
Bureau
Bureau News Desk
18 Oct 2026
03:16 PM
1 min read
Surya Gochar 2026: सूर्य-शनि बना रहे दुर्लभ षडाष्टक योग, इन तीन राशियों की चमक जाएगी किस्मत
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 3 राशियों के लिए शुभ
करियर और कारोबार में लाभ के संकेत
नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं नए अवसर
प्रगति और मान-सम्मान के योग

Surya Gochar 2026:  ज्योतिष के मुताबिक भगवान सूर्यदेव ने 17 अक्टूबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर किया है। 17 नवंबर तक सूर्य इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान सूर्य की दृष्टि कुंभ राशि में स्थित राहु पर पड़ेगी। साथ ही मीन राशि में विराजमान शनि के साथ सूर्य का षडाष्टक योग भी बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सूर्य और शनि के षडाष्टक योग का कुछ राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत मिल सकते हैं। 

धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए यह समय करियर में बदलाव और नए अवसरों की तलाश के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है। नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। नए प्रोजेक्ट से जुड़ने की इच्छा रखने वालों के लिए भी संभावनाएं बन सकती हैं। कारोबारियों को नेटवर्किंग और नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, आर्थिक स्थिति बेहतर बनाए रखने के लिए खर्चों पर नियंत्रण और बचत पर ध्यान देना जरूरी होगा। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है।

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय नई योजनाओं को आगे बढ़ाने और अपनी क्षमताओं को साबित करने का अवसर दे सकता है। व्यापार करने वालों को पुराने संपर्कों और परिचितों से लाभ मिलने की उम्मीद है। किसी पुराने सहयोगी के जरिए कारोबार को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या किसी महत्वपूर्ण परियोजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। इससे भविष्य में तरक्की की संभावनाएं बन सकती हैं। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग भी उपयोगी साबित हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचना होगा।

मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य-शनि का यह संयोग कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना दर्शाता है। आर्थिक मामलों में लंबी अवधि की योजना बनाना और सोच-समझकर निवेश करना उपयोगी रहेगा। व्यापारियों को व्यवस्थित रणनीति अपनाने से लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर बातचीत में संयम रखना जरूरी होगा, ताकि अनावश्यक विवादों से बचा जा सके। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है या लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का फल मिल सकता है। 

Explore Related Topics

Sun Transit 2026 Zodiac Signs Sun Saturn Shadashtak Yog

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News