Wednesday, 14 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: महिलाओं की सुरक्षा पर पुलिस का जोर, कई मामलों में उम्रकैद और 20 साल की सजा

UP News: प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, अपराधों पर अंकुश लगाने और त्वरित न्याय दिलाने के मकसद से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत सितंबर 2026 में लखनऊ जोन पुलिस ने कई महत्वपूर्ण कार्रवाई की।
Bureau
Bureau News Desk
14 Oct 2026
01:24 PM
1 min read
UP News: महिलाओं की सुरक्षा पर पुलिस का जोर, कई मामलों में उम्रकैद और 20 साल की सजा
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
लखनऊ जोन में 12 मामलों में दोषियों को सजा
21 पीड़िताओं को मिले 65 लाख रुपये
पॉक्सो समेत गंभीर अपराधों में कठोर सजा
सुरक्षा के साथ पुनर्वास पर भी जोर

UP News:  उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, अपराधों पर अंकुश लगाने और त्वरित न्याय दिलाने के मकसद से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत सितंबर 2026 में लखनऊ जोन पुलिस ने कई महत्वपूर्ण कार्रवाई की। पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते विभिन्न जनपदों में 12 मामलों में अभियुक्तों को सजा और अर्थदंड दिलाया गया। इसके साथ ही पीड़िताओं को आर्थिक सहायता, सुरक्षा और पुनर्वास योजनाओं का लाभ भी मुहैया कराया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन कार्यालय के मुताबिक महिला एवं बालिका सुरक्षा शासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस अपराधों की विवेचना, अभियोजन, पीड़िताओं को चिकित्सीय सहायता और काउंसलिंग से जोड़ने पर विशेष ध्यान दे रही है। मिशन शक्ति अभियान के तहत रायबरेली, हरदोई, सुल्तानपुर और अयोध्या सहित कई जनपदों में गंभीर अपराधों के मामलों में कठोर सजाएं दिलाई गईं।

हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक मामले में अभियुक्त को उम्रकैद के साथ ही 70,000 रुपये के अर्थदंड की सजा हुई। वहीं सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा हुई। दोनों अभियुक्तों पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। रायबरेली के हरचंदपुर इलाके के एक मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजाह और 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

दूसरी ओर अयोध्या जिले के इनायतनगर क्षेत्र अन्तर्गत भी अभियुक्त को आजीवन कारावास और 50,000 रुपये के अर्थदंड की सजा मिली। वहीं बाराबंकी जनपद के बद्दूपुर और अमेठी के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्रों में भी अभियुक्तों को 20-20 वर्ष की सजा सुनाई गई। दूसरी ओर सुल्तानपुर के कूरेभार में एक मामले में नौ वर्ष का कठोर कारावास और उन्नाव के डीह थाना क्षेत्र के मामले में एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

इसके साथ ही खीरी जनपद के ईसानगर और सीतापुर जनपद के मानपुर थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों में अभियुक्तों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा मिली। सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र अन्तर्गत पॉक्सो एक्ट के एक मामले में 20 वर्ष का कठोर कारावास और 28 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। मोतिगरपुर में एक अन्य मामले में चार वर्ष का कठोर कारावास और 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

Explore Related Topics

Mission Shakti Phase 6.0 Lucknow Zone Police Uttar Pradesh Police

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News