Ambedkar Nagar News: जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के राबीबहाउद्दीनपुर गांव में झाड़-फूंक के बहाने महिला से चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नदीम अहमद उर्फ बाबा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से नकदी, साड़ी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हंसवर और टांडा थानों में भी पहले से मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक 12 अक्टूबर को आरोपी ने झाड़-फूंक करने के बहाने महिला को अपने झांसे में लिया और कान का झुमका, एक हजार रुपये नकद तथा एक साड़ी चोरी कर ली थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
एसपी प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अकबरपुर पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी नदीम अहमद उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5,139 रुपये नकद, एक साड़ी और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई।
फिलहाल पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि झाड़-फूंक या किसी अन्य बहाने से संपर्क करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें