Ambedkar Nagar News: जिले की भीटी थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया रियलमी मोबाइल फोन, अवैध देशी तमंचा, .315 बोर का जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार बीते 9 अक्टूबर की शाम खजुरी और पिंगिरियावां के बीच बाइक सवार दो युवकों ने प्रभात कुमार निवासी महमूदपुर बेला का मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लिया था। पीड़ित की शिकायत पर भीटी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 18 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रेवली जाने वाले मार्ग के किनारे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान सौरभ कुमार निवासी बरहा और शुभम कुमार निवासी मेढ़वा रघुवंशी, थाना महरुआ, अम्बेडकरनगर के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल छिनैती की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की और वे छीने गए मोबाइल को बेचने जा रहे थे।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय कुमार सोनी, उपनिरीक्षक महेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें