Tuesday, 13 October 2026 | Lucknow | 29°C

Sharadiya Navratri 2026: नवरात्रि में 100 साल बाद बन रहे बेहद शुभ योग, इन चार राशियों की चमक उठेगी किस्मत

Sharadiya Navratri 2026: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस साल नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान कुछ विशेष ग्रह स्थितियां भी बन रही हैं जोकि कई राशियों के लिए बेहद शुभ बताई जा रही हैं।
Bureau
Bureau News Desk
13 Oct 2026
01:06 PM
1 min read
Sharadiya Navratri 2026: नवरात्रि में 100 साल बाद बन रहे बेहद शुभ योग, इन चार राशियों की चमक उठेगी किस्मत
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
नवरात्रि में बुधादित्य, गजकेसरी और लक्ष्मीनारायण राजयोग
इन 4 राशियों को मिल सकते हैं शुभ अवसर
नवरात्रि में 100 साल बाद बन रहे दुर्लभ संयोग
मेष, कर्क, सिंह और तुला राशि वालों को मिल सकता है लाभ

Sharadiya Navratri 2026:  शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व इस साल 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक मनाया जा रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां भगवती के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस साल मां भगवती का आगमन हाथी पर हुआ है। जिसे शुभता और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस साल नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान कुछ विशेष ग्रह स्थितियां भी बन रही हैं जोकि कई राशियों के लिए बेहद शुभ बताई जा रही हैं। ज्योतिष के मुताबिक सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग, चंद्रमा और गुरु के संबंध से गजकेसरी योग और बुध-शुक्रयुति से लक्ष्मीनारायण राजयोग बन रहा है। सबसे खास बात यह है कि यह सभी संयोग लगभग 100 साल बाद बन रहे है जोकि दुर्लभ बताया जा रहा है। इस सभी दुर्लभ संयोगों का इन चार राशियों पर शुभ प्रभाव रहेगा। 

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक रहने की संभावना जताई जा रही है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिलने और अटका हुआ पैसा वापस आने की उम्मीद है। आर्थिक दबाव कम होने से नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। कारोबार में लाभ के अवसर बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के साथ परिवार और रिश्तों में भी सकारात्मकता बनी रह सकती है।

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों को करियर में बदलाव या नई शुरुआत का अवसर मिल सकता है। कारोबारियों के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होने की संभावना है। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को मेहनत जारी रखनी चाहिए।

कर्क राशि 
कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ की संभावना बन सकती है। परिवार में सुखद माहौल रहने और कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। कामकाज और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाने का अवसर मिल सकता है।

Explore Related Topics

Sharadiya Navratri 2026 Zodiac Signs Luck Navratri Lucky Zodiac Signs

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News