Monday, 26 October 2026 | Lucknow | 29°C

Mallikarjun Kharge: खरगे की टिप्पणी पर देशभर में विरोध करेगी भाजपा, माफी की मांग तेज

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी पर सियासी घमासान तेज हो गया है।
Bureau
Bureau News Desk
26 Oct 2026
12:52 PM
1 min read
Mallikarjun Kharge: खरगे की टिप्पणी पर देशभर में विरोध करेगी भाजपा, माफी की मांग तेज
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
खरगे की टिप्पणी पर देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी भाजपा
पीएम मोदी के दिवंगत पिता पर कथित टिप्पणी से बढ़ा सियासी विवाद
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को घेरा
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भाजपा का विरोध तेज

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी पर सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा नेताओं ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए खरगे से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। भाजपा ने इस मुद्दे पर आज देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत माता-पिता को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना गलत है। उन्होंने इसे कांग्रेस की वैचारिक कमजोरी और हताशा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बयान के विरोध में बिहार समेत देशभर में प्रदर्शन करेगी। वहीं , उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के माता-पिता को लेकर इस तरह की टिप्पणी देश की संस्कृति और संस्कारों के खिलाफ है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से माफी मांगने की मांग की।

महाराष्ट्र के मंत्री डॉ. पंकज राजेश भोयर ने खरगे की टिप्पणी को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि इतने वरिष्ठ नेता से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं की जाती। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने भी कहा कि एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष को प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने खरगे के बयान को अनुचित बताया।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार के लोग अपने संस्कारों और संस्कृति पर गर्व करते हैं। ऐसे में बिहार की धरती पर प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना स्वीकार नहीं किया जा सकता। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने खरगे के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अपनी राजनीतिक निराशा के कारण इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। राजभर ने खरगे से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर खरगे माफी नहीं मांगते और राहुल गांधी इस मामले पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ते, तो भाजपा अपना विरोध जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की मांग है कि खरगे माफी मांगें और इस मामले में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी अपनी बात रखे। इस विवाद के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि कांग्रेस नेतृत्व इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया देता है।

Explore Related Topics

Mallikarjun Kharge PM Narendra Modi Kharge Controversy

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News