Friday, 06 November 2026 | Lucknow | 29°C

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने इन स्कूलों के लिए जारी की डेटशीट, जानें 10वीं-12वीं के नियम

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई बोर्ड विंटर बाउंड यानी सर्दियों वाले क्षेत्रों के सभी स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं, इंटरनल असेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क के शेड्यूल के साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश घोषित कर दिए हैं।
Bureau
Bureau News Desk
06 Nov 2026
11:54 AM
1 min read
CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने इन स्कूलों के लिए जारी की डेटशीट, जानें 10वीं-12वीं के नियम
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
CBSE ने 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी
9 नवंबर से 19 दिसंबर तक होंगे एग्जाम
एक्सटर्नल एग्जामिनर की नियुक्ति के निर्देश
रेगुलर स्कूलों को अलग सर्कुलर का इंतजार

CBSE Board Exam 2027:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देशभर में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के बीच शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर अपडेट जारी कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड विंटर बाउंड यानी सर्दियों वाले क्षेत्रों के सभी स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं, इंटरनल असेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क के शेड्यूल के साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश घोषित कर दिए हैं।

सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक विंटर बाउंड वाले स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं नौ नवंबर से लेकर 19 दिसंबर 2026 तक होगीं। ये प्रैक्टिकल परीक्षाएं उन स्कूलों के लिए जारी की गयी हैं जोकिक अत्यधिक ठंड और बर्फीले क्षेत्रों में स्थित हैं। बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह कार्यक्रम केवल विंटर बाउंड स्कूलों पर ही लागू होगा। सामान्य शैक्षणिक सत्र वाले सभी स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथि की घोषणा अलग सर्कुलर के जरिए जारी की जाएगी। 

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एक्सटर्नल एग्जामिनर और ऑब्जर्वर की नियुक्ति को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने संबंधित स्कूलों को अपने क्षेत्रीय कार्यालय (रीजनल ऑफिस) से तुरंत संपर्क करने के निर्देश दिये हैं जिससे परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित समय पर सुचारू ढंग से कराया जा सके। सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं की पारदर्शिता और निगरानी के लिए फोटो अपलोड करने का निर्देश भी दिया है। इसके तहत परीक्षा के दौरान प्रत्येक बैच की ग्रुप फोटो बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराए गए ऐप लिंक के माध्यम से अपलोड करना अनिवार्य होगा।

स्कूलों को इस प्रक्रिया का निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पालन करना होगा। बोर्ड की ओर से साफ किया गया है कि सामान्य शैक्षणिक सत्र वाले स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा कार्यक्रम बाद में जारी किये जाएंगे। ऐसे में विद्यार्थियों और स्कूलों को नए सर्कुलर का इंतजार करना होगा। छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल के संपर्क में रहें और प्रैक्टिकल परीक्षाओं, प्रोजेक्ट वर्क तथा इंटरनल असेसमेंट की तैयारी समय रहते पूरी कर लें।

Explore Related Topics

CBSE Practical Exam 2026-27 CBSE Board Exam 2027 CBSE Class 10 Practical Exam

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News