Friday, 06 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: सेंट जेवियर्स अहरिया की बेटियों को मिला स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का सर्टिफिकेट

Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित 15वीं जी-4 राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
Bureau
Bureau News Desk
06 Nov 2026
04:45 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: सेंट जेवियर्स अहरिया की बेटियों को मिला स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का सर्टिफिकेट
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सेंट जेवियर स्कूल की बेटियों का शानदार प्रदर्शन
मानवी और सारिका ने जीता गोल्ड
अग्रिमा को मिला कांस्य पदक
विद्यालय प्रबंधन ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित

Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित 15वीं जी-4 राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर ताइक्वांडो एसोसिएशन की टीम की ओर से खेलते हुए सेंट जेवियर स्कूल, अहरिया की छात्राओं ने सब-जूनियर वर्ग के अलग-अलग भार वर्गों में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में विद्यालय की मानवी पाल और सारिका गोयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, अग्रिमा श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय और खेल जगत में खुशी का माहौल है। छात्राओं की सफलता पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक संतोष जायसवाल और प्रधानाचार्य अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रबंधक संतोष जायसवाल ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें अपनी मेहनत और अभ्यास जारी रखना चाहिए, ताकि भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी जिले का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय की ओर से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी। इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच अभिषेक मौर्य, एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रजत मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंबेडकरनगर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव मंगेश कुमार मन ने भी पदक विजेता छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Taekwondo Championship UP State Taekwondo Competition

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News