Thursday, 05 November 2026 | Lucknow | 29°C

Cristiano Ronaldo Retirement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, 146 गोल के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ खत्म हुआ शानदार सफर

Cristiano Ronaldo Retirement: फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शामिल पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।
Bureau
Bureau News Desk
05 Nov 2026
05:25 PM
1 min read
Cristiano Ronaldo Retirement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, 146 गोल के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ खत्म हुआ शानदार सफर
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
146 गोल के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ खत्म हुआ शानदार सफर
23 साल तक पुर्तगाल की जर्सी पहनने के बाद रोनाल्डो का बड़ा फैसला
यूरो कप और नेशंस लीग के खिताब रहे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियां

Cristiano Ronaldo Retirement: पुर्तगाल के कप्तान और महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उनके इस निर्णय के साथ ही राष्ट्रीय टीम के लिए उनके 23 साल लंबे शानदार सफर का अंत हो गया है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन 146 गोल के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के साथ किया। इस दौरान उन्होंने पुर्तगाल को तीन बड़े अंतरराष्ट्रीय खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

41 वर्षीय रोनाल्डो ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर अपने संन्यास की जानकारी दी। पुर्तगाल के प्रशंसकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब उनकी प्रतिष्ठित नंबर 7 जर्सी को नई पीढ़ी के खिलाड़ी को सौंपने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 23 वर्षों तक इस जर्सी को पहनना, इसकी रक्षा करना और देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात रही है। आज वो दिन आ गया है जब इसे भविष्य को सौंपा जाए।

रोनाल्डो ने साल 2003 में महज 18 साल की उम्र में पुर्तगाल की सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू किया था। अपनी शानदार फिटनेस, गोल करने की क्षमता और नेतृत्व के दम पर उन्होंने जल्द ही टीम में खास जगह बना ली। बाद में उन्हें राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी सौंपी गई। उनकी कप्तानी में पुर्तगाल ने साल 2016 में पहली बार यूरो कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा। इसके अलावा टीम ने 2019 और 2025 में नेशंस लीग का खिताब भी अपने नाम किया।

इन सफलताओं में रोनाल्डो का योगदान बेहद अहम रहा। हालांकि उनके करियर का एक सपना अधूरा रह गया। रोनाल्डो ने छह बार फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया, लेकिन वह पुर्तगाल को विश्व चैंपियन नहीं बना सके। इसके बावजूद 146 अंतरराष्ट्रीय गोल और कई ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ उनका नाम फुटबॉल इतिहास में हमेशा सुनहरे अक्षरों में दर्ज रहेगा।

Explore Related Topics

Cristiano Ronaldo Retirement Cristiano Ronaldo International Retirement CR7 Retirement

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News