Thursday, 05 November 2026 | Lucknow | 29°C

Nitin Nabin Gorakhpur Visit: नितिन नबीन ने गोरखनाथ मंदिर में किए दर्शन, सीएम योगी ने किया स्वागत

Nitin Nabin Gorakhpur Visit: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंगवस्त्र और गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया।
Bureau
Bureau News Desk
05 Nov 2026
02:21 PM
1 min read
Nitin Nabin Gorakhpur Visit: नितिन नबीन ने गोरखनाथ मंदिर में किए दर्शन, सीएम योगी ने किया स्वागत
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोरखनाथ मंदिर में किए दर्शन
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे गोरखपुर
गुरु गोरखनाथ का किया पूजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भेंट किया अंगवस्त्र और प्रतिमा

Nitin Nabin Gorakhpur Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे नितिन नबीन ने गुरुवार सुबह प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। पूजा-पाठ के दौरान गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर नितिन नबीन सबसे पहले गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा के सामने पहुंचे और श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। दर्शन-पूजन के बाद सीएम योगी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया। साथ ही उन्हें गोरखनाथ मंदिर की धार्मिक और ऐतिहासिक परंपराओं तथा नाथपंथ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।

44.jpg

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नितिन नबीन को अंगवस्त्र, प्रसाद और गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा भेंटकर उनका अभिनंदन किया। मंदिर में पूजा करने के बाद प्रसाद और जलपान ग्रहण करने के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी के निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। इसके साथ ही सांसद रविकिशन शुक्ल, विजय दूबे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह और विधायक विपिन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी गोरखनाथ मंदिर में कार्यक्रम में सहभागिता की।

Explore Related Topics

Nitin Nabin Nitin Nabin Gorakhpur Visit

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News