Thursday, 05 November 2026 | Lucknow | 29°C

Sheikh Hasina News: मौत भी मंजूर, लेकिन अपने देश की मिट्टी पर..., शेख हसीना का देश वापसी को लेकर बड़ा ऐलान

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिसंबर 2026 में भारत से अपने देश लौटने का ऐलान किया है।
Bureau
Bureau News Desk
05 Nov 2026
04:50 PM
1 min read
Sheikh Hasina News: मौत भी मंजूर, लेकिन अपने देश की मिट्टी पर..., शेख हसीना का देश वापसी को लेकर बड़ा ऐलान
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना
भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री का बड़ा ऐलान
मौत की सजा के बावजूद वापसी का फैसला बरकरार
2024 के हिंसक प्रदर्शनों से जुड़े मामले में सुनाई गई है सजा

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने फिर देश वापसी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दिसंबर 2026 में वह भारत से बांग्लादेश वापस जाएंगी। वह किसी भी हाल और कीमत पर बांग्लादेश जाएंगीं। शेख हसीना ने एक समाचार एजेंसी को ईमेल के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उनका फैसला बदला नहीं है। अगर उनकी किस्मत में मौत ही लिखी है, तो वह अपने देश की मिट्टी पर अपने लोगों के बीच मरना पसंद करेंगी।

शेख हसीना का यह बयान ऐसे समय आया है, जब बांग्लादेश की एक विशेष अदालत ने मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में उन्हें मौत की सजा सुनाई है। उल्लेखनीय है कि साल 2024 में बांग्लादेश में छात्रों के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। प्रदर्शनों के दौरान हिंसक कार्रवाई के बाद शेख हसीना की सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी। अगस्त 2024 में देश छोड़ने के बाद वह भारत आ गई थीं और तभी से यहीं रह रही हैं।

नवंबर 2025 में बांग्लादेश के विशेष न्यायाधिकरण ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी ठहराया और मौत की सजा सुनाई थी। अदालत के मुताबिक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ घातक कार्रवाई के आदेश देने में उनकी जिम्मेदारी थी। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में इस हिंसा के दौरान करीब 1,400 लोगों की मौत का जिक्र किया गया है। हालांकि शेख हसीना ने खुद पर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है।

उन्होंने कोर्ट के निर्णय को खारिज करते हुए मुकदमे की निष्पक्षता और वैधता पर सवाल उठाए हैं। साल 2009 से 2024 तक शेख हसीना बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं। सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश सरकार ने भारत से कई बार हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की। लेकिन भारत ने उन्हें बांग्लादेश को नहीं सौंपा है। अब शेख हसीना ने आगामी माह दिसंबर में देश वापसी को लेकर इरादा तो साफ कर दिया है, लेकिन अभी यह नहीं बताया कि वह किस तिथि को और किस रास्ते से बांग्लादेश पहुंचेंगी।  

Explore Related Topics

Sheikh Hasina News Sheikh Hasina Bangladesh Return Sheikh Hasina December Return

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News