Ambedkar Nagar News: धनतेरस का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शहर से लेकर कस्बों तक बर्तनों की दुकानें मार्केट सज गई हैं। दुकानों पर ग्राहकों के लिए स्टील, पीतल, तांबे और कांसे के बर्तनों की कई तरह की चीजें उपलब्ध हैं। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों पर अलग-अलग डिजाइन के बर्तन से सजा रखे हैं। दुकानदारो को उम्मीद है कि धनतेरस के दिन बाजार में अच्छी बिक्री होगी।
बाजार में इस समय हर बजट के हिसाब से बर्तन मिल रहे हैं। स्टील के गिलास 30 से 100 रुपये, कटोरी 20 से 60 रुपये और थाली 80 से 250 रुपये तक में उपलब्ध है। वहीं स्टील के डिनर सेट की कीमत 800 से 3000 रुपये तक है। इसके अलावा प्रेशर कुकर 800 से 2000 रुपये तक में मिल रहे हैं।
स्टील के साथ ही पीतल और तांबे के बर्तन भी बाजार में उपलब्ध हैं। पीतल का लोटा 250 से 700 रुपये और थाली 700 से 1500 रुपये तक में मिल रही है। वहीं तांबे का लोटा 250 से 800 रुपये और बोतल 300 से 900 रुपये तक में बिक रही है। कांसे की थाली की कीमत 1000 से 2500 रुपये तक है।
ग्राहकों को धनतेरस का इंतजार
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं। कोई स्टील के बर्तन पसंद कर रहा है तो किसी की पसंद पीतल, तांबे और कांसे के बर्तन हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग कीमतों और डिजाइन के बर्तन रखे हैं। अब व्यापारियों को धनतेरस के दिन ग्राहकों की अच्छी भीड़ जुटने और बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें