Ambedkar Nagar News: खेतों में मेहनत कर फसल उगाने वाले किसानों और मजदूरों का हौसला बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी ईशा प्रिया मंगलवार को आलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम देवरिया बुजुर्ग पहुंचीं। यहां उन्होंने खेत में धान की फसल की क्रॉप कटिंग कराई और उत्पादन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खेती-किसानी से जुड़े लोगों से भी बातचीत की।
जिलाधिकारी ने खेत में पहुंचकर धान की फसल की कटाई की प्रक्रिया देखी। साथ ही क्रॉप कटिंग के दौरान फसल से होने वाले उत्पादन और कृषि से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम विकास यादव, तहसीलदार रविश कुमार और नायब तहसीलदार देवेंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
महिला किसान और मजदूरों को किया सम्मानित
क्रॉप कटिंग के दौरान जिलाधिकारी ने खेती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिला किसान और धान की कटाई कर रहे मजदूरों का सम्मान किया। उन्होंने सभी को वस्त्र भेंट किए। खेत में काम करने वाले लोगों को इस तरह सम्मान मिलने से किसानो के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
खेत में पहुंचकर बढ़ाया मेहनती लोगों का हौसला
जिलाधिकारी के इस व्यवहार से महिला किसान और मजदूर काफी उत्साहित नजर आए। खेत में पहुंचकर किसानो और मजदुरो का सम्मान करना खेती-किसानी में लगे लोगों की मेहनत और योगदान को महत्व देने का संदेश रहा। इससे यह भी देखने को मिला कि प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और मजदूरों के काम को सम्मान देने के लिए उनके बीच पहुंच रहा है। इसी दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया पूरी कराई गई और धान की फसल के उत्पादन का जायजा लिया गया।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें