Ambedkar Nagar News: विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय सत्संग विभाग की पहल पर टांडा के मांझीटोला में सत्संग सप्ताह के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों माताओं, बहनों और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्षेत्र सत्संग प्रमुख दिवाकर जी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के माध्यम से समाज और परिवार को संगठित तथा एक रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र सत्संग प्रमुख दिवाकर जी ने परिवारों को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि परिवारों को मजबूत और एकजुट बनाए रखने के लिए सभी को एक साथ बैठकर सत्संग, भजन और भोजन करने की परंपरा का पालन करना चाहीए और साथ ही आगे बढ़ाना चाहिए। उनके मुताबिक, परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल, तालमेल ,सहयोग और सामूहिक सहभागिता से पारिवारिक संबंध मजबूत होते हैं । सत्संग और भजन के माध्यम से परिवारों में अच्छे संस्कारों को बढ़ावा दिया जा सकता है।
वहीं, श्याम बाबू ने अपने संबोधन में जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और एकजुटता बनाए रखने कि अपील कि। उन्होंने समाज के सभी लोगों से आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि परिवार मजबूत होगा तो समाज मजबूत होगा और मजबूत समाज से देश सशक्त बनेगा। उन्होंने पारिवारिक सत्संग और सामाजिक एकता को समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
सत्संग सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। भजन-कीर्तन और वक्ताओं के विचारों के माध्यम से कार्यक्रम में पारिवारिक एकता, सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें