Monday, 02 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: दीपावली की चमक पर महंगाई का रंग, पेंट और मजदूरी ने बिगाड़ा बजट

Ambedkar Nagar News: दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शुक्रवार को धनतेरस है और घरों में साफ-सफाई से लेकर रंगाई-पुताई तक की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं।
Bureau
Bureau News Desk
02 Nov 2026
01:24 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: दीपावली की चमक पर महंगाई का रंग, पेंट और मजदूरी ने बिगाड़ा बजट
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
दीपावली से पहले पेंट और रंगाई-पुताई के सामानों की कीमतों में भारी उछाल
मजदूरों की दिहाड़ी 700 से बढ़कर 1,200 रुपये तक पहुंची
मध्यमवर्गीय परिवारों का बिगड़ा बजट
मजदूरी ने बिगाड़ा बजट

Ambedkar Nagar News: दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शुक्रवार को धनतेरस है और घरों में साफ-सफाई से लेकर रंगाई-पुताई तक की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। हर कोई चाहता है कि दीपावली पर उसका घर नए रंग-रूप में चमके, लेकिन इस बार पेंट और रंगाई-पुताई से जुड़े सामानों की बढ़ती कीमतों ने लोगों की जेब पर सीधा असर डाला है।

एशियन, बर्जर, नेरोलैक, ड्यूलक्स और बिरला ओपस जैसी कंपनियों के पेंट की कीमतें हजारों रुपये तक पहुंच गई हैं। कई प्रीमियम पेंट की कीमत 10 से 12 हजार रुपये तक बताई जा रही है। इतना ही नहीं, थिनर, तारपीन तेल, ब्रश, रोलर और अन्य जरूरी सामान भी महंगे हो गए हैं। दूसरी तरफ पुताई करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी में भी काफी इजाफा हुआ है। पहले जहां मजदूर 700 रुपये प्रतिदिन में काम कर लेते थे, वहीं अब एक हजार से 1,200 रुपये तक की मांग कर रहे हैं। कई पेंट मिस्त्री रोजाना मजदूरी के बजाय ठेके पर काम करने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

इससे घर की पुताई का कुल खर्च और बढ़ गया है। बाजार में ग्राहक पेंट के दाम पूछने के बाद अपने बजट के अनुसार सामान का चुनाव कर रहे हैं। मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती घर की सजावट और खर्च के बीच संतुलन बनाने की है। त्योहार की खुशियों के बीच महंगाई ने रंग-रोगन की चमक फीकी कर दी है। अब लोगों के सामने सवाल है कि दीपावली पर घर को नया रूप दें या बढ़ते खर्च को देखते हुए पुताई का कार्यक्रम सीमित रखें।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Diwali 2026 Diwali Festival Paint Price Hike

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News