Thursday, 22 October 2026 | Lucknow | 29°C

Shiva Sharma Case: श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि और चालक को लेकर लखनऊ पहुंची पुलिस, होगी पूछताछ

Shiva Sharma Case: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में लिव इन पार्टनर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
Bureau
Bureau News Desk
22 Oct 2026
11:14 AM
1 min read
Shiva Sharma Case: श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि और चालक को लेकर लखनऊ पहुंची पुलिस, होगी पूछताछ
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
10 दिनों तक पुलिस को देती रही चकमा श्रद्धा दुबे
नागपुर से गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे लखनऊ पहुंची
होटल और लॉज बदलकर छिपते रहे आरोपी
UP STF और नागपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में की गिरफ्तारी

Shiva Sharma Case: राजधानी लखनऊ के बालू अड्डा स्थित एक अपार्टमेंट की चैथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में लिव इन पार्टनर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस बुधवार को तीनों आरोपियों को नागपुर से लेकर लखनऊ पहुंची। तीनों आरोपियों को हजरतगंज कोतवाली लाया गया, जहां पुलिस उनसे पूछताछ करेगी और बयान दर्ज करेगी। इसके बाद मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होगी और फिर तीनों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से कोतवाली परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

पुलिस, उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और नागपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को तीनों आरोपियों श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तीनो की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। बुधवार को आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड के लिए नागपुर अदालत में पेश किया गया। रिमांड मिलने के बाद पुलिस उन्हें लेकर लखनऊ रवाना हुई थी।

कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में हजरतगंज थाने में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे, दानिश, आदिल और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी कराया था। श्रद्धा दुबे के लगातार लोकेशन के चलते पुलिस को गिरफ्तारी में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद यूपी एसटीएफ को आरोपियों की खोजबीन में लगाया गया। सोमवार रात पुलिस को आरोपियों की लोकेशन नागपुर में मिली। जिसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस के अनुसार श्रद्धा दुबे अपनी बहन और ड्राइवर के साथ लगभग 2,200 किमी की यात्रा कर कई होटल और लॉज में ठहरी। पुलिस टीम को जब उसके ठिकाने का पता चलता था, कुछ घंटे पहले तीनों वहां से भाग निकलते थे। इस तरह वह लगभग दस दिनों तक पुलिस को चकमा देते रहे। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद तीनों के नेपाल भागने की आशंका जताई गई थी। जांच के दौरान उनकी गाड़ी के बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर तक पहुंचने की जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार श्रद्धा दुबे नेपाल के बुटवल स्थित एक होटल में भी ठहरी थी। अब लखनऊ में पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Explore Related Topics

Shiva Sharma Case Shraddha Dubey Arrest Lucknow Crime News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News