Monday, 26 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: देश में दो मियां, दोनों को घुसपैठियों से लगाव..., सीएम योगी ने साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में दो मियां हैं, एक बड़े और एक छोटे। दोनों ही मियां को घुसपैठियों से प्यार है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन करती हैं।
Bureau
Bureau News Desk
26 Oct 2026
03:19 PM
1 min read
UP News: देश में दो मियां, दोनों को घुसपैठियों से लगाव..., सीएम योगी ने साधा निशाना
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
बिठूर में सीएम योगी आदित्यनाथ का हमला
बोले- दो मियां को घुसपैठियों से प्यार
सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 411 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

UP News: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर नगर के बिठूर में 411 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। 

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में दो मियां हैं, एक बड़े और एक छोटे। दोनों ही मियां को घुसपैठियों से प्यार है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन करती हैं। वहीं दलितों, गरीबों, किसानों और युवाओं के हितों की अनदेखी करती हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सपा और कांग्रेस को लंबे समय तक राज्य में शासन करने का मौका मिला। दोनों के ही कार्यकाल में किसानों, गरीबों और युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।

सीएम योगी ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं दिये गये। व्यापारियों तथा गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जे की घटनाएं होती थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं और न्यायालयों पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। 
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के विकास का मुद्दा उठाते हुए सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।

सीएम योगी ने कहा कि उनके शासनकाल में धार्मिक नगरी की बुनियादी सुविधाओं, विद्युत व्यवस्था और हवाई अड्डे के विकास को पर्याप्त प्राथमिकता नहीं दी गई। सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार ने रामभक्तों की भावनाओं के अनुरूप अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराया और शहर के विकास को आगे बढ़ाया है। सीएम ने कहा कि दंगाइयों का उपचार सिर्फ भाजपा के पास है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का मतलब दंगा और अराजकता है। फिर से सपा प्रदेश में बांटने की राजनीति करेगी। दंगाइयों और अराजक तत्वों को दोबारा सिर उठाने से पहले ही कुचलने की जरूरत है। सपा की राजनीति परिवारवाद और अराजकता से जुड़ी रही है।

Explore Related Topics

Yogi Adityanath Speech Kanpur News Bithoor News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News