Ambedkar Nagar News: जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना अहिरौली थाना क्षेत्र के अटवाई के पास हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के जाफरगंज के पास हुई, जहां ट्रेन से कटकर करीब 55 वर्षीय अज्ञात युवक की जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार, अहिरौली थाना क्षेत्र के अटवाई के पास दोनों महिलाएं घोखा पकड़ रही थीं। इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं की उम्र एक की करीब 35 व दूसरी की 50 वर्ष थी। इनमें एक महिला गोसाईगंज क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि दूसरी अटवाई की निवासी है।
घटना की सूचना मिलने पर अहिरौली थानाध्यक्ष दिनेश सिंह और जीआरपी प्रभारी दुर्गा दत्त यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, महिलाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, दूसरी घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के जाफरगंज के पास हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 55 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें