Thursday, 22 October 2026 | Lucknow | 29°C

Amit Shah: 30 साल तक कुछ नहीं मिलना..., अमित शाह ने राहुल गांधी पर किया जुबानी वार

Amit Shah: गृह मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग और वोट चोरी से जुड़े आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष मतदाता सूची के मुद्दे पर राजनीति कर रहा है।
Bureau
Bureau News Desk
22 Oct 2026
02:24 PM
1 min read
Amit Shah: 30 साल तक कुछ नहीं मिलना..., अमित शाह ने राहुल गांधी पर किया जुबानी वार
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान
मई 2029 से पहले यमुना को करेंगे निर्मल
8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं की शुरुआत
यमुना सफाई के लिए 8,941 करोड़ रुपये की परियोजनाएं

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली के द्वारका में यमुना नदी के पुनरुद्धार से जुड़ी करीब 8,941 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सीवेज प्रबंधन, गंदे पानी के शोधन और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने से संबंधित कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने मई 2029 से पहले यमुना को स्वच्छ बनाने का संकल्प दोहराया।

श्री शाह ने कहा कि यमुना की सफाई के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सरकारों के साथ समयबद्ध रोडमैप तैयार किया गया है। इस दिशा में 40 फीसदी से ज्यादा काम आगे बढ़ चुका है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहले महीने में ही यमुना की सफाई को लेकर बैठक की थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने यमुना की बदहाली के लिए पिछली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में नदी में हर दिन करीब 2,000 टन गोबर डाला जाता था। श्री शाह ने कहा कि जो काम पिछले 30 वर्षों में नहीं हुआ, उसे अब पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए श्री शाह ने कहा कि पहले कूड़े के पहाड़ों को लेकर राजनीति की जाती थी, वहीं वर्तमान सरकार उन्हें कम करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही कूड़े के पहाड़ों की जगह हरियाली और बगीचे दिखाई देंगे। शाह ने सराय काले खां, आईटीओ और वासुदेव घाट का जिक्र करते हुए यमुना सफाई से जुड़े कार्यों को भी रेखांकित किया। अपने संबोधन में गृह मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग और वोट चोरी से जुड़े आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष मतदाता सूची के मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। श्री शाह ने निशाना साधते हुए कहा कि मैं आपको यह बता दूं कि आने वाले 30 सालों तक आपको कुछ भी नहीं मिलना है। आप की सरकार इतने सालों तक रही, लेकिन यमुना नदी के लिए कुछ नहीं किया। अब सियासी हथकंडों से देश को झुठला नहीं सकते। उन्होंने कांग्रेस के विभिन्न राज्यों में चुनावी प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी को जनता के फैसले को स्वीकार करना चाहिए। शाह ने कहा कि धरना-प्रदर्शन करने की जगह जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने पंजाब की राजनीति और नशे के कारोबार को रोकने का मुद्दा भी उठाया। शाह ने दावा किया कि भाजपा सरकार यमुना की सफाई, कचरा प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Explore Related Topics

Amit Shah Yamuna River Cleaning Delhi News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News