Abhijeet Dipke: देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज (1 नवंबर) को होने वाली विपक्षी गठबंधन इंडिया की विशाल महारैली से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भेंट की। अभिजीत दीपके और ममता बनर्जी की मुलाकात को विपक्षी आंदोलन और युवा संगठनों के बीच बढ़ते तालमेल के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद अभिजीत दीपके ने कहा कि वह केवल दीदी का आभार व्यक्त करने आए थे। उन्होंने बताया कि जब जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में युवाओं का पहला आंदोलन शुरू हुआ था, तब ममता बनर्जी ने उनका समर्थन किया था। यही नहीं दिल्ली पुलिस द्वारा साथियों सौरभ दास और आशुतोष रंका की गिरफ्तारी के दौरान भी ममता बनर्जी उनके साथ खड़ी रही थीं।
रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली महारैली को लेकर अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन का पूरा समर्थन करता है। साथ ही आंदोलन के साथ एकजुटता रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी स्वतंत्र और निष्पक्ष मंच है, जिसे वह राजनीतिक दलों से अलग रखना चाहते हैं। दीपके ने कहा कि कथित वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले संगठनों और समूहों को सीजेपी का पूरा समर्थन मिलेगा।
ममता बनर्जी ने भी सीजेपी के प्रयासों की सराहना की और कहा कि आंदोलन की शुरुआत करने में संगठन के युवाओं की भूमिका अहम रही है। ममता ने अभिजीत दीपके और उनकी टीम को पश्चिम बंगाल आने और वहां कार्यक्रम आयोजित करने का भी न्योता दिया। उल्लेखनीय है कि इंडिया गठबंधन की रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कथित वोट चोरी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने की उम्मीद है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें