Sunday, 01 November 2026 | Lucknow | 29°C

Diwali Pushya Nakshatra 2026: 128 साल बाद दिवाली से पहले बन रहा दुर्लभ संयोग, 2 दिन खरीदारी का महायोग

Diwali Pushya Nakshatra 2026: 1 और 2 नवंबर 2026 को लगातार दो दिनों तक पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग रहेगा। खास बात यह है कि दोनों दिनों में आठ-आठ शुभ योगों का मेल बन रहा है।
Bureau
Bureau News Desk
01 Nov 2026
01:58 PM
1 min read
Diwali Pushya Nakshatra 2026: 128 साल बाद दिवाली से पहले बन रहा दुर्लभ संयोग, 2 दिन खरीदारी का महायोग
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
1 और 2 नवंबर को पुष्य नक्षत्र में खरीदारी का महायोग
लगातार दो दिन रहेंगे आठ-आठ शुभ योग
128 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
सोना-चांदी, मकान, जमीन खरीदने के लिए बताया गया बेहद शुभ समय

Diwali Pushya Nakshatra 2026: दिवाली से पहले इस बार खरीदारी और निवेश करने वालों के लिए खास ज्योतिषीय संयोग बनने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार एक और दो नवंबर को दो दिनों तक पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग रहेगा। खास बात यह है कि दोनों दिनों में आठ-आठ शुभ योगों का मेल बन रहा है। इसे करीब 128 साल बाद बनने वाला दुर्लभ संयोग बताया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक पुष्य नक्षत्र में सोना-चांदी खरीदना, नया कारोबार शुरू करना और संपत्ति में निवेश करना बेहद शुभ माना जाता है। इसी वजह से दिवाली से पहले लोगों को धनतेरस जैसी खरीदारी का अवसर मिल रहा है। इस तरह दीपावली से पहले एक और दो नवंबर का पुष्य नक्षत्र खरीदारी और निवेश के लिहाज से विशेष माना जा रहा है।

1 नवंबर को बनेगा रवि पुष्य योग

रविवार (1 नवंबर) को सुबह 10 बजकर 16 मिनट से पुष्य नक्षत्र शुरू होगा, जो 2 नवंबर की सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। रविवार को पुष्य नक्षत्र होने के कारण रवि पुष्य योग का निर्माण होगा। इस दिन शंख, लक्ष्मी, शश, हर्ष, सरल, साध्य, मित्र और गजकेसरी योग भी बनेंगे। मंगल और चंद्रमा की युति भी इस दिन का महत्व बढ़ाएगी। ज्योतिष शास्त्र में रवि पुष्य योग को खरीदारी और नए कार्यों की शुरुआत के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। 

2 नवंबर को भी कई शुभ योग

सोमवार (2 नवंबर) को सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दिन सर्वार्थसिद्धि, शुभ, श्रीवत्स, अमला, वाशि और सरल सहित कई शुभ योगों का संयोग बनेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इन योगों में नए काम शुरू करना, निवेश करना और कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेना शुभ माना जाता है। इसके अलावा अमृतसिद्धि योग भी विशेष महत्व रखेगा। 

पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना रहेगा शुभ?

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इन दोनों दिनों में कई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

सोना-चांदी: आभूषण और कीमती धातुओं की खरीदारी।

वाहन: नई कार, बाइक या अन्य वाहन खरीदना।

बही-खाते: व्यापारी नए वित्तीय बही-खाते शुरू कर सकते हैं।

व्यापार: नई दुकान, मशीनरी और कारोबार से जुड़ा सामान खरीदना।

पूजा सामग्री: चांदी, तांबे और स्फटिक से बनी पूजन सामग्री खरीदना।

जमीन-मकान: प्लॉट, फ्लैट और प्रॉपर्टी में निवेश।

Explore Related Topics

Diwali 2026 Pushya Nakshatra 2026 Ravi Pushya Yog

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News