Friday, 06 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP IAS Transfer: दो आईएएस अधिकारियों का तबादला, भवानी सिंह खंगारौत बने गन्ना आयुक्त, मिनिष्ती एस को सचिव वित्त की जिम्मेदारी

UP IAS Transfer: प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए दो आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।
Bureau
Bureau News Desk
06 Nov 2026
01:41 PM
1 min read
UP IAS Transfer: दो आईएएस अधिकारियों का तबादला, भवानी सिंह खंगारौत बने गन्ना आयुक्त, मिनिष्ती एस को सचिव वित्त की जिम्मेदारी
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश में दो IAS अधिकारियों का तबादला
भवानी सिंह खंगारौत बने गन्ना आयुक्त
मिनिष्ती एस को सचिव वित्त की जिम्मेदारी

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने धनतेरस के दिन शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। शासन ने दो आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। नियुक्ति विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक सचिव वित्त का कार्यभार संभाल रहे भवानी सिंह खंगारौत को गन्ना आयुक्त एवं प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम लिमिटेड के पद पर नई तैनाती दी गयी है।

वहीं गन्ना आयुक्त एवं प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम लिमिटेड मिनिष्ती एस को सचिव वित्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार के इस निर्णय के बाद दोनों अधिकारियों को नई तैनाती मिल गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीते 31 अक्टूबर को भी यूपी में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किये गये थे। इस फेरबदल में 15 आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव करते हुए अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। इस तबादले में सात वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नाम भी शामिल थे। मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को अपर मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

वहीं, अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। एम. देवराज को राज्य सतर्कता आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके साथ ही आलोक कुमार द्वितीय, एमकेएस सुंदरम, आलोक कुमार तृतीय, अजय चौहान, पंधारी यादव, योगेश कुमार, अमित कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, चंद्रशेखर समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में बड़ा बदलाव किया गया था। 

Explore Related Topics

UP IAS Transfer Uttar Pradesh News IAS Officers Transfer

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News