Thursday, 05 November 2026 | Lucknow | 29°C

Delhi Building Collapse: चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही, हादसे में दो की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Delhi Building Collapse: पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत और एक व्यक्ति घायल हुआ।
Bureau
Bureau News Desk
05 Nov 2026
12:20 PM
1 min read
Delhi Building Collapse: चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही, हादसे में दो की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में हुआ हादसा
मलबे से दो शव बरामद
संकरी गलियों के कारण बचाव अभियान में आ रही परेशानी
दिल्ली में पहले भी हो चुके हैं इमारत ढहने के हादसे

Delhi Building Collapse: देश की राजधानी दिल्ली के पुरानी दिल्ली इलाके में गुरुवार को दर्दनाक घटना घटित हुई। चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। मलबे से अब तक दो लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप घायल हो गया है। जिससे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं इमारत गिरने की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। बचाव अभियान के लिए दमकल की छह गाड़ियां, बचाव वाहन और पानी के टैंकर लगाए गए हैं। मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारी पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। फायर विभाग के अनुसार मौके से अब तक राहत व बचाव दल ने छह लोगों को बाहर निकाला है।  मलबा हटाने का काम जारी है। कई टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। चावड़ी बाजार की गलियां काफी संकरी हैं और घनी आबादी वाली हैं। जिसके चलते घटनास्थल तक भारी मशीनरी और बचाव वाहनों को पहुंचाने में परेशानी हो रही है। मलबा हटाने के लिए क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है। 

पहले भी हो चुके हैं इमारत ढहने के हादसे
दिल्ली में इमारत गिरने की घटना पहली नहीं है। चावड़ी बाजार में इमारत ढहने की हाल के दिनों में हुई यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है। इससे कुछ दिन पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मिलन गार्डन इलाके में पुराने मकान की छत और उस पर निर्माणाधीन मंजिल के स्लैब ढह गए थे। उस हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी। वहीं बीते 6 सितंबर को दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला पेइंग गेस्ट इमारत ढह गई थी। इमारत ढहने की घटना में सात लोगों की जान चली गई थी।  

Explore Related Topics

Delhi Building Collapse Chawri Bazar Building Collapse Old Delhi Building Accident

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News